नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अवध रामदूत्स ने पूर्वांचल पैंथर्स को 47-33 से हरा दिया। दोनों टीमें पहले ही श्रेष्ठ चार से बाहर हो गई हैं। लिहाजा यह मुकाबला महज औपचारिकता थी। प्रतियोगिता की श्रेष्ठ चार टीम विजेता, उपविजेता, तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेलेंगी। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों ने संभलकर खेला। अवध रामदूत्स ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की, जिसमें कप्तान अभिमन्यु रघुवंशी की भूमिका अहम रही। उनकी सटीक और तेज़ रेड्स ने लगातार पूर्वांचल की रक्षापंक्ति को परेशान किया। दूसरी ओर, अवध की रक्षात्मक इकाई ने भी मजबूती दिखाई और समय पर किए गए टैकल्स के जरिए पूर्वांचल के अंकों को सीमित रखा। मध्यांतर से पहले निर्णायक मो...