लखनऊ, जनवरी 25 -- 146 करोड़ की लागत से किया जा रहा निर्माण 887.36 मीटर लंबा और दो लेन का बनाया जाएगा स्टेटस रिपोर्ट- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अवध चौराहा पर बनाए जा रहे अंडरपास के टनल का काम पारा की तरफ से वीआईपी रोड तक पहुंच गया है। इस तरफ बॉक्स पुशिंग का काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा, जिससे टनल चौराहे को पार कर जाएगा। मौजूदा समय में पारा की तरफ से टनल में दो बॉक्सों को पुश किया जा चुका है। 887.36 मीटर लंबे इस अंडरपास में टनल का हिस्सा 100 मीटर का है। यह पारा की तरफ से अवध चौराहे को पार वीआईपी रोड पर निकलेगा। टनल में कुल छह बॉक्सों की पुशिंग की जानी है, जिसमें दो किए जा चुके हैं। पारा की तरफ से सड़क की खुदाई का काम कर लिया गया है। इधर दोनों तरफ 255-255 मीटर क्रैश बैरियर बनाए जाने हैं, जिसमें से 460 मीटर तक निर्माण किया जा चुका है। वीआईपी रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.