लखनऊ, मार्च 9 -- सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान की ओर से फरीदी नगर प्रांगण में होली रंग उत्सव में अवध व ब्रज की होली की मनोरम छटा बिखरी। उड़ान होली रंग उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनीता श्रीवास्तव और लोक नृत्यांगना सरिता सिंह किया। होली खेल रहे नन्द लाल वृंदावन की कुंज गलिन में गीत पर सविता कन्नौजिया, नीतू शर्मा, पूजा पांडेय, निशा, शिखा, रितिका, मोहिनी, रेखा, सीमा राय ने अवध की होली की मनोरम छटा बिखेरी। आराधना, रितिका, गिरीश कुमारी, बीनू यादव, अलका, खुशबू व अन्य ने रसिया को नार बनाओ री रसिया को पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर ब्रज की होली के रंगों से सबको सराबोर कर दिया। सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में आभा, प्रतिभा, पारुल, सीता, भारती, संगीता शाक्य, नीती, सुनीता यादव, प्रतिभा, शालिनी, प्रियंका, कल्पना त्रिपाठी, जाह्नवी गुप्ता, स्वाति सिं...