बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के नलबाड़ी स्टेशन पर (15909-15910) डिब्रूगूढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस का ठहराव होगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिवीजन के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 14 फरवरी से 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेसस नलबाड़ी स्टेशन पर 23:00 बजे पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद 23:02 बजे रवाना होगी। 12 फरवरी को 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ भी रात को 23:00 बजे आएगी और 23:02 बजे जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...