पूर्णिया, जुलाई 7 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।चार दिनों से लगातार सुर्खियों में रहे अवधेश मंडल और रामबल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल प्रकरण का पटाक्षेप हो गया। शनिवार की रात लगभग साढ़े दस बजे भवानीपुर थाना पहुंचकर रामबल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल और उसकी पत्नी पिंकी देवी ने सुलहनामा का आवेदन थानाध्यक्ष को दे दिया है । सुलहनामा में रामबल्लभ मंडल ने कहा है कि दूसरे लोगों के बहकावे और गलतफहमी में आकर उसने पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल के बिरुद्ध मामला दर्ज करा दिया था। उसे अवधेश मंडल ने नहीं मारा था और ना ही उनके द्वारा उसे रास्ते से उठाया गया था। गुरुवार की शाम उसका अवधेश मंडल से किसी भी तरह का कोई झंझट नहीं हुआ था। अवधेश मंडल से उसका किसी तरह का पुराना विवाद भी नहीं है। रामबल्लभ मंडल की पत्नी पिंकी देवी ने भी गुरुवार की घटना से इनकार कर दिया। उसने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.