सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश के संस्कृति पर्यटन विभाग एवं स्थानीय जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन गुरुवार को भव्य समापन के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में भारत और नेपाल की साझा संस्कृति, लोक परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों की सजीव झलक देखने को मिली। महोत्सव के दूसरे दिन मंच सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक बधाई नृत्य से हुई। इसके बाद एक स्थानीय स्कूली छात्रा ने देशभक्ति आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लोक एवं अवधी गायन की प्रस्तुतियों ने वातावरण को मधुरता से भर दिया। सिद्धार्थनगर के मनोज कुमार, मुनीश ज्ञानी, लाल बहादुर विश्वकर्मा और पवन कुमार पांडेय, सीतापुर के अभिषेक मिश्रा व लखनऊ की अंकिता सिंह ...