देवरिया, फरवरी 7 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी चौराहे पर चाय दुकानदार अवधराज की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। कुकुर घाटी निवासी अवधराज खरवार (60) पुत्र वुचूक चौराहे पर शराब की दुकान के पास चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे। बीते 29 जनवरी की शाम कुछ युवक अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद नशे की हालत में उनकी दुकान पर पहुंचे और बिना पैसे दिए पकौड़ी उठाकर खाने लगे। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.