अमरोहा, मार्च 6 -- एसपी अमित कुमार आनंद ने बुधवार रात तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। बीते साल बतौर ट्रेनी सीओ जिले में आमद कराकर पुलिसिंग के तौर-तरीके सीखने वाले अवधभान भदौरिया को नौगावां सादात सर्किल का सीओ बनाया। वहीं, महाकुंभ मेले में ड्यूटी के बाद अमरोहा लौटे सीओ अभिषेक कुमार यादव को सीओ पुलिस लाइन की नई जिम्मेदारी दी। गौरतलब है कि महाकुंभ मेले में जाने से पहले नौगावां सादात सर्किल की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार यादव के पास थी। उनकी गैर मौजूदगी में करीब तीन महीने से नौगावां सादात सर्किल की बागडोर संभाल रहे पंकज कुमार त्यागी अब सीओ कार्यालय के साथ ही डायल 112 की जिम्मेदारी निभाएंगे। इस फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि पुलिस कार्यालय से जल्दी आने वाली स्थानांतरण सूची में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.