लखनऊ, फरवरी 16 -- पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के बेतिया-कुमारबाग स्टेशनों के मध्य रेलवे ट्रैक पर काम होने के कारण लखनऊ होकर जाने वाली अवध, हमसफर, सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। एक ट्रेन को पहले के स्टेशनों पर ही रोक कर वहीं से चलाया जाएगा। बरौनी से 16 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 16 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार से 16 फरवरी को चलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली के रास्ते चलाई जाएगी। कटिहार से 16 फरवरी को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस मुजफ्फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.