छपरा, फरवरी 22 -- परिजन हत्या का मामला मान रहे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा पुलिस मौत के सभी कारणों पर अनुसंधान कर रही डोरीगंज। एक संवाददाता अवतार नगर थाना क्षेत्र के सोवर्णा दियारा में 72 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी नया टोला निवासी बिंदेश्वरी राय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जब किसान दिन में दस बजे के करीब दियारा में अपनी खेतों का मुआयना करने ग्रामीण पहुंचे तो शव को देखा। इसकी सूचना अवतार नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अवतार नगर थाना घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश करने लगी। इसके बाद शव की पहचान होने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों द्वारा शव की पहचान करने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.