एटा, मार्च 9 -- मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला अवकाश के दिन बीमार लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का माध्यम बन रहा है, जिले में 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 54 चिकित्सक, 189 पैरामेडिकल स्टाफ ने 2491 बीमार लोगों को उपचार दिया है। मेला में पहुंचे मरीजों की बीपी, सुगर, हाईपरटेशन, क्षयरोग, ब्लड जांच सुविधा प्रदान की जा रही है। मेला आयोजन से रविवार के दिन भी लोगों को चिकित्सा सुविधा आसानी से मिल पा रही है। सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार के दिन अवकाश रहता है। इस दिन सरकारी चिकित्सा संस्थान बंद रहते हैं। इस दिन मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला जनपद में 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जा रहा है। मेला के माध्यम से अवकाश के दिन बीमार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आसानी से चिकित्सा सुविधा हासिल हो रही है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.