लखनऊ, फरवरी 14 -- स्वास्थ्य महानिदेशालय में सर्वाजनिक अवकाश में काम कराए जाने से कर्मचारियों में खासी नाराजगी हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी बिना आदेश के कर्मचारियों को काम पर बुलाते हैं। पूरे दिन काम कराते हैं। बदले में अवकाश देने में भी आनाकानी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा लिपिक संवर्ग को बुलाकर काम लिया जा रहा है। कई बार शाम पांच पजे के बाद भी कर्मचारियों को रोका जा रहा है। आरोप हैं कि अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। इस संबंध में कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों और शासन में शिकायत करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...