श्रीनगर, मई 16 -- अवकाश प्राप्त विकास संगठन की ओर से शुक्रवार को विजय तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों द्वारा निकाली गई यात्रा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मार्ग, अपर बाजार, गोला बाजार और गणेश बाजार होते हुये वापस संगठन कार्यालय में सम्पन हुई। संगठन के सदस्यों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हुए भारतीय सेना के शौर्य की सरहाना की। इस मौके पर संगठन के संरक्षक विमल बहुगुणा, अध्यक्ष गणेश टम्टा, उपाध्यक्ष सुरेश मैठाणी, सचिव गणेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष पीसी नोडियाल, बृजकिशोर घिल्डियाल, मिडिया प्रभारी दीनबंधु सिंह चौहान, पूर्व सैनानी हरिप्रसाद उनियाल, महेन्द्र सिंह नेगी, भगवती पुरी, दया राम पुरी, कुंवर सिह, प्रमोद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.