औरंगाबाद, फरवरी 2 -- दाऊदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर-गया रोड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में रविवार को सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद गुप्ता तथा संचालन परवेज आलम ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त बीईओ के कार्यकाल की सराहना की। संबोधन में बीईओ ने कहा कि उन्होंने अपनी 34 वर्षों की सेवा में पांच वर्ष दाउदनगर एवं हसपुरा प्रखंड में बिताए। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा में सुधार के जो प्रयास किए गए थे, वे अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जिससे उन्हें अत्यधिक सं...