प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 23 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अवकाश पर घर आए सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सैनिक की रेजीमेंट के साथी सैनिक पहुंचे। तिरंगे में लिपटे शव को परिजनों के साथ गंगा घाट ले गए। मार्च पास्ट और तीन राउंड फायरिंग कर सलामी दी। सैनिक के शव को चिता पर रखते ही भारत माता की जय शमशान घाट पर गूंज उठा। अमेठी के महराजपुर बाजार निवासी वीर बहादुर सिंह का 30 वर्षीय बेटा उत्कर्ष सिंह डोंगरा रेजीमेंट में सैनिक के रूप में सेवारत था। इस समय वह अवकाश पर घर आया था। शनिवार को उत्कर्ष किसी समारोह में शामिल होने जा रहा था तभी उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही डोंगरा रेजीमेंट की सैनिक टुकड़ी उत्कर्ष के घर पहुंची। तिरंगे में शव को लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों संग गंगा घाट मानिकपुर ले गए। सैनिकों ने साथी के शव पर पुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.