रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में धान क्रय व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के अवकाश को छोड़कर अन्य सभी अवकाशों में भी धान खरीद जारी रहे। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि यदि पोर्टल पर तकनीकी समस्या आए तो मैनुअली किसानों से धान खरीदा जाए। यदि किसी स्थान पर नए क्रय केंद्र की आवश्यकता हो तो तत्काल प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि मुख्यालय से शीघ्र अनुमति मिल सके। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों पर बारदाना, तौल मशीन, कंप्यूटर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि जिले में कुल 254 धान क्रय केंद्र संचालित किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.