पीलीभीत, अप्रैल 19 -- शुक्रवार को गुड फ्राईडे का अवकाश था। सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूल भी बंद रहे। वहीं शहर के कुछ स्कूलों में शिक्षण कार्य कराया गया। शिकायत मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी ने ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को समूचे जिले के सरकारी कार्यालय बंद रहे। स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया था। सरकारी अवकाश होने के बाद भी शहर और नगर पंचायत कलीनगर में कुछ स्कूलों में शिक्षण कार्य होता रहा। स्कूल खुले होने की किसी ने फोन पर खंड शिक्षाधिकारी को जानकारी दे दी। जानकारी होने पर खंड शिक्षाधिकारी ने अपने स्तर से पड़ताल करवाई। इसमें शिकायत सही पाई गई। खंड शिक्षाधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया जानकारी लगी थी कि स्कूल खोले गए हैं। इसपर उनको नोटिस जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.