नोएडा, जून 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। रविवार को भी कई सेक्टरों में लोगों को तीन से चार घंटे की बिजली कटौती झेलनी पड़ी। शनिवार देर रात को सेक्टर-52 के बिजली उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के कारण चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रविवार को भी सेक्टर-18 समेत कई अन्य सेक्टरों में बिजली आपूर्ति में व्यवधान की शिकायतें मिलीं, जिसने लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1912 समेत सोशल मीडिया पर भी शिकायतें दर्ज कराई। दरअसल, शनिवार रात करीब 11 बजे सेक्टर 52 के उपकेंद्र में खराबी आ गई। जिसके चलते आसपास के सेक्टरों में अंधेरा छा गया। गर्मी में सेक्टर-70, 71, 73,75 और सेक्टर-76 इलाकों में आधी रात तक बिजली गुल रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.