कोडरमा, जून 25 -- मरकच्चो। प्रखंड अंतर्गत दशारो पंचायत निवासी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनेडीह डेबवा के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव के 85 वर्षीय पिता पुनीत यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वे एक अवकाश प्राप्त शिक्षक के साथ-साथ समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुनीत यादव जीवन भर शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। गांव में किसी भी सामूहिक कार्य में वे सदैव बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और लोगों के बीच सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.