प्रयागराज, नवम्बर 4 -- उत्तर प्रदेश मानव अधिकार संगठन ने अवंतिका टंडन को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया है। अवंतिका टंडन जिला महिला व्यापार मंडल, प्रयागराज की जिला अध्यक्ष हैं और महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यरत हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान की, वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने अवंतिका टंडन को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...