बोकारो, नवम्बर 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अल-हबीब शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में रविवार को वार्षिक एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संस्थान के अभिभावक अध्यक्ष डॉ आर ए खान का स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्थान के सचिव डॉ शादाब रईस खान, प्रचार्य डॉ कयाम जेहरा भी उपस्थित रही। स्वागत स्वागतगाान सीमा नंदी और बीएड के छा़त्र- छात्राओं के साथ किया गया। प्रो. वसी अहमद और प्रो. डॉ अभिलाशा कुमारी ने कॉलेज के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। बीएड की छात्रा पूर्णिमा और सुभलिका ने मंच का संचालन किया। पुर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के द्वारा कॉलेज में बिताए हुए अपने अनुभव को सा़क्षा किया। रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण सीमा प्रसाद के द्वारा किया गया। प्रो. राधिका नूर ने कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल ब...