गुड़गांव, नवम्बर 16 -- फरीदाबाद, संवाददाता। दिल्ली धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में यूनिवर्सिटी में चल रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। डॉक्टर उमर और अन्य आरोपियों के यूनिवर्सिटी से जुड़े होने के कारण जांच और सख्त कर दी गई है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी परिसर में कई जगह नए भवनों का निर्माण चल रहा था, जिसमें मेडिकल कॉलेज का हिस्सा सबसे बड़ा बताया जा रहा है। कार्रवाई शुरू होने के बाद ठेकेदार ने काम बंद करा दिया और मजदूरों ने साइट छोड़नी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दिल्ली धमाके को अंजाम देने वाला डॉक्टर उमर इसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था। इसके अलावा इस साजिश का बड़ा हिस्सा डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर शाहीन से जुड़...