सीवान, जनवरी 6 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित बाबा साहब-गांधी-मजहरूल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला अल जबीर दुबई और गोपालगंज मांझागढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अल जबीर दुबई के कप्तान लक्की अब्बास ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 16.5 ओवर में 149 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज मांझागढ़ की टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। इस तरह अल जबीर दुबई की टीम ने 20 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शानदार प्रदर्शन के लिए दुबई टीम के विकेटकीपर मो कैफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि मुखिया संघ अध्यक्ष जीव नारायण यादव, डॉ. नुरुल हक, मुखिया संजय प्रसाद, वार्ड पार्षद फैसल अली, अध्यक्ष जकरिया खान व नेयाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.