शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- अल्हागंज की मुख्य सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण को नगर पंचायत द्वारा हटाया जाने लगा है। उपजिलाधिकारी दुर्गेश यादव के नेतृत्व व अधिशाषी अधिक शैलेश पांडेय के निर्देश पर बुधवार दोपहर अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू हुआ। बस स्टैंड परिसर के आगे खोखा दुकानों पर पड़े टीन शेड को बलपूर्वक हटवाया गया। अतिक्रमण की कार्यवाही से पूर्व नगर पंचायत द्वारा तमाम अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए थे। बुधवार सुबह अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए मुनादी भी कराई गई। बावजूद तमाम अतिक्रमणकारी अपनी हठधर्मिता पर अडिग रहे। दोपहर बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ बाजार में हड़कम्प मच गया। आनन फानन अतिक्रमणकारी अपना अतिक्रमण हटाते दिखे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नायब तहसीलदार रोहित कटियार भी मौजूद रहे। पुरानी गल्ला मंडी में एक दिव्यांग के अतिक्रमण को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.