शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- अल्हागंज। अल्हागंज बाईपास पर शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दर्दनाक हादसा हो गया। इश्लामगंज मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नितिन पुत्र नत्थूलाल, निवासी बेलखेड़ा गांव, गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल नितिन को एम्बुलेंस से सीएचसी अल्हागंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान नितिन की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन व चालक की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...