शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज क्षेत्र में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गांव कोयला ज्ञानपुर के पास सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान शिवम पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम कुइयां गांधी, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल इमरान पुत्र अलीदरज (18 वर्ष) को पहले जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त अपने घर से फर्रुखाबाद जाने की बात कहकर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.