शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- अल्हागंज। अल्हागंज की गल्ला मंडी इन दिनों लगातार विवादों के बीच संचालित हो रही है, जिसका सीधा असर मंडी की आवक और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। पहले कटौती को लेकर मंडी में विवाद हो चुका है, जिसके चलते व्यापारियों ने हड़ताल भी की थी। अब साप्ताहिक बंदी को लेकर नया विवाद उभर आया है। प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार नगर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहती है और मुख्य बाजार भी इसी दिन बंद रहता है। गल्ला मंडी में भी वर्षों से यही दिन साप्ताहिक बंदी के रूप में पालन होता रहा है। लेकिन हाल ही में आरोप है कि मंडी में बिना प्रशासनिक अनुमति के रविवार को बंदी का दिन घोषित कर दिया गया। इससे व्यापारियों और आढ़तियों में असहमति पैदा हो गई है। इस स्थिति का सीधा प्रभाव किसानों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपनी फसल बेचने में दिक्कतों का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.