शाहजहांपुर, मार्च 21 -- अल्हागंज। राजस्व वसूली अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने कई गांवों में वसूली अभियान चलाया। टीम ने राजस्व वसूली अभियान के तहत बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई करते हुए विद्युत कनेकशन काटे गए। विद्युत उपखंड अधिकारी यश भारद्वाज, अवर अभियंता जगदीश सिंह, टेक्नीशियन यश गुप्ता के नेतृत्व में अल्हागंज के हुल्लापुर,निबऊ नगला, चिलौआ व अल्हागंज नगर में बकाएदार उपभोक्ताओ से वसूली को विद्युत कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। जिसमें अभियान के तहत दस हजार रुपये से अधिक बकायेदारों के 62 विद्युत कनेक्शन काटे गए। वहीं, पैतालीस विद्युत उपभोक्ताओं ने बिल जमा किये, जिनसे लगभग तीन लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। राजस्व वसूली अभियान में समस्त संविदा कर्मी व स्टाप उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.