शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के कई कस्बों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। नगरवासियों के जोश, महिलाओं व बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और देशभक्ति के नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्राओं का स्वागत किया गया। अल्हागंज नगर में सोमवार सुबह 9 बजे नगर पंचायत कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड तिराहे, राजमार्ग, मोहल्ला बगिया होते हुए बस स्टैंड परिसर में संपन्न हुई। महिलाओं, बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। डीजे पर बजती देशभक्ति की धुनों और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के दौरान नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.