जौनपुर, फरवरी 20 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना है, जिसे अल्लाह ने तमाम महीनों से बेहतर बनाया है। कस्बा निवासी हाफिज आमिर शिराजी ने बताया कि यह महीना आत्मशुद्धि, ईमान मजबूत करने, गुनाहों की माफी और जन्नत हासिल करने का महीना है। इस दौरान अल्लाह की खास रहमत बरसती है, जिससे दिल को सुकून और आत्मा को ताजगी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस महीने को पूरी तैयारी और इबादत के साथ गुजारना चाहिए ताकि इसकी बरकतों से पूरा लाभ मिल सके। कुरआन में भी रमजान को विशेष दर्जा दिया गया है। इसी महीने इंसानों की हिदायत के लिए पाक किताब नाजिल की गई और रोजे का हुक्म दिया गया, ताकि इंसान अपने भीतर सब्र, परहेजगारी और अल्लाह का डर पैदा कर सके। शिराजी ने कहा कि रमजान बुरी आदतों से बचने और खुद को बेहतर इंसान बनाने का सुनहरा अवसर है, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.