देवघर, फरवरी 8 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय नगर भवन में रविवार को प्रथम चरण हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि अल्लाह ताला जिसे बुलाते हैं वही हज में जाते हैं। गरीब हो या अमीर जिसे अल्लाह चाहते हैं वही वहां जाते हैं। कई ऐसे गरीब लोगों को भी हज पर जाते देखा हूं जिसे देखकर विश्वास नहीं होता। हज पर शांति से जाएं, कोई दिखावा नहीं करें। फिजुल खर्ची नहीं करें, गरीब को मदद करके जाएं। वहां जाकर ज्यादा घबराना नहीं है। पहले हज पर जाना आसान था अब नियम सख्त हो रहा है। आप तंदुरुस्त है कि नहीं, आने वाले दिनों में उम्र का भी प्रतिबंध लग सकता है। इसलिए जो जाने लायक हैं वह जरूर हज पर जाएं। वहां अगर तकलीफ हो तो मान कर चले कि अल्लाह की ओर से तकलीफ मिल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.