बलिया, फरवरी 22 -- बलिया, संवाददाता। रमजान माह के चौथे दिन रविवार को भोर में जिले भर के मुस्लिम लोगों ने सहरी करके एहतमाम के साथ रोजा रखा। शाम को मगरीब की अजान होने पर खजूर और पानी से रोजा खोला। साथ ही विभिन्न तरह के बनाए गए पकवानों का सेवन भी किया। इस पाक महीने रोजेदारों ने कुरआन की तिलावत की और अल्लाह की इबादत में मशगूल रहे। मस्जिदों में अलग-अलग निर्धारित समय पर पांच वक्त नमाज के साथ रात में एशा के वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज भी अदा की गई। रसड़ा हिसं के अनुसार स्थानीय कस्बा और ग्रामीण इलाकों में भी मुस्लिम लोगों ने रविवार को चौथा रोजा रखा। मस्जिदों से मगरीब की अजान की पुकार होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला और घुघनी, पकौड़ी आदि का सेवन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...