भदोही, फरवरी 20 -- भदोही, संवाददाता। रहमतों और बरकतों का पाक महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो गया। बुधवार की शाम को चांद की तसदीक के साथ ही शहरी और इफ्तार से संबंधित सामानों की खरीदारी तेज हो गई। उधर, आज यानि शुक्रवार को रमजान माह का पहला जुमा होगा। मस्जिदों में बड़ी तादात में नमाजी पहुंचेंगे। रमजान का चांद देखते ही इस्लाम धर्म के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई। पहले दिन मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखी गई। रमजान का महीना शुरू होने से पहले ही मस्जिद में तैयारी पूरी कर ली गई थी। जामा मस्जिद गोपीगंज के पेश इमाम मौलाना अनीशुल कादिरी ने बताया रमजान के महीने में लोगों को दिन भर भूसा प्यासा रहकर एहसास होता है कि आमदिनों में गरीब आदमी कैसे भूखा प्यास रहता होगा। जिससे लोग इस महीने में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करते हैं। जिसका उन्हें अल्लाह की त...