उरई, मार्च 29 -- कोंच। जुमा अलविदा की तैयारियां छोटी ईद जैसी की गईं थी। मुक़द्दस रमजान माह के चौथे शुक्रवार यानी जुमा अलविदा की तैयारियों में रोजेदार शुक्रवार की सुबह से नमाज की तैयारियों में जुटे रहे। दोपहर बारह बजने के बाद रोजेदारों ने मस्जिदों का रुख कर लिया। दोपहर डेढ़ बजे तक ज्यादातर मस्जिदों में नमाज संपन्न हुई। मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस के कड़े बंदोबस्त रहे। सबसे अधिक भीड़ बड़ी अथाईं बजरिया पावर हाउस मस्जिद में देखने को मिली। शासन के आदेश पर इस बार नमाज मस्जिद परिसर में ही अदा की गई। नमाजी सड़कों पर नहीं थे। मौलाना सगीर ने नमाज अदा कराई। तकरीर करते हुए उन्होंने पांच वक्त पाबंदी से नमाज की अदायगी की ताकीद की। कहा कि नमाज ही बंदे को सीधे रब से जोड़ना का जरिया है। मस्जिद खुर्रम शाह दाता में हाफिज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.