प्रयागराज, फरवरी 18 -- एक कर्मचारी के साथ मारपीट से भड़के अल्लापुर जोन के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह से काम ठप कर दिया। जोन में तैनात दो दर्जन से अधिक कर्मचारी सुबह कार्यालय पहुंचे लेकिन अपनी कुर्सियों पर नहीं बैठे। सभी कर्मचारी एकसाथ बाहर आए और मारपीट के खिलाफ धरना देने लगे। कार्यालय के सभी काउंटर खाली होने से गृहकर जमा करने, दाखिल खारिज, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को श्रीशचंद्र दुबे आए और काउंटर पर बैठे संतोष पर काम के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर कर्मचारी से मारपीट की। दूसरी ओर श्रीशचंद्र दुबे ने कहा कि जोन कार्यालय में हर काम के लिए पैसे की मांग की जाती है। उनसे भी काम के बदले 100 रुपये मांगा गया। इसी वजह से विवाद बढ़ा। मारपीट के विरोध में कर अधीक्षक सुधा दीक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.