प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। लोहा पार्क स्थित ओवरहेड टैंक से सप्लाई बंद होने की वजह से अल्लापुर के कम से कम दो हजार घरों की टोटियां गुरुवार शाम सूखीं रहीं। लगभग तीन हजार घरों में जलापूर्ति हुई लेकिन प्रेशर बहुत कम रहा। जहां जलापूर्ति नहीं हुई वहां के अधिकतर परिवारों को पीने का पानी खरीदना पड़ा। अल्लापुर के बड़े क्षेत्र में जब पानी के लिए हाहाकार मचा, उसी वक्त लोहा पार्क के आसपास सड़कें शाम को दरिया बन गईं। ओवरहेड टैंक से सप्लाई बंद होने पर शिवनगर, बाघंबरी गद्दी आवास योजना, संजय नगर, डड़िया, रामानंद नगर, सर्वोदय नगर और न्यू सोहबतियाबाग के घरों की जलापूर्ति ठप हुई या प्रेशर लो हो गया। प्रेशर लो होने से भी लोगों को परेशानी हुई। भरद्वाजपुरम के पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि सुबह जलापूर्ति सामान्य रही। शाम को घरों में स...