अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- अल्मोड़ा। पुलिस का जगह-जगह सत्यापन अभियान जारी है। इसके तहत टीमों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन जांचे। सल्ट में एक ठेकेदार के यहां बिना सत्यापन मजदूर रखे मिले। इस पर पुलिस ने ठेकेदार का पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। इसके अलावा रेहड़ी, फड़ और फेरी लगाने वाले 25 लोगों के खिलाफ भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...