अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- अल्मोड़ा। पुलिस के एक जवान ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। यातायात पुलिस जवान ललित जोशी को करबाल के पास सड़क किनारे एक लाल रंग का पर्स मिला। तलाशी ली तो पर्य में 67 हजार रुपये और आवश्यक दस्तावेज रखे मिले। दस्तावेजों के आधार पर जवान ने महिला की तलाश शुरू कर दी। अथक प्रयास के बाद महिला का पता चल पाया। खोया हुआ पर्स वापस पाकर महिला ने पुलिस जवान की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...