हल्द्वानी, फरवरी 20 -- अल्मोड़ा। धारनौला चौकी पुलिस ने भटक रही महिला को परिजनों तक पहुंचाया। चौकी प्रभारी आनंद बल्लभी कश्मीरा ने बताया कि पार्षद अमित साह ने सूचना दी थी कि एक महिला यहां-वहां भटक रही है। इस पर कां पल्लवी चौधरी और ओसीन ने महिला को वन स्टॉफ सेंटर पहुंचाया। बाद में महिला के धौलछीना में रहने वाले परिजनों से संपर्क किया। काउंसलिंग के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...