अल्मोड़ा, दिसम्बर 9 -- अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के पास प्राचीन दिव्य कोटि लिंग कोटेश्वर महादेव मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ हुआ। जगतगुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य स्वामी डॉ. सचिदानंद जी महाराज, श्री चित्रगुप्त पिता धीश्वर चित्रगुप्त पीठ वृंदावन और लाल बाबा ने हवन पूजन करवाया। संयोजक लाल बाबा ने बताया कि रुद्राभिषेक, अखंड रामायण पाठ, हवन पूजन के साथ भव्य भण्डारे का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम की पवित्र हरित घाटियों में स्थित कोटि लिंग कोटेश्वर महादेव का वर्णन शिव पुराण, स्कन्द पुराण तथा अति प्राचीन लोकमान्य परंपराओं में मिलता है। मान्यता है कि यहां प्रभु शिव स्वयं कोटि स्वरूपों में शक्तिरूप से प्रकट हैं। इसलिए इस स्थान को 'कोटि लिंगों का राजा कोटेश्वर' कहा जाता है। बताया कि यहां ध्यान लगाने से मन स्थिर होता है और साधक को दिव्य शांति, ज...