अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पेशल कंपोनेंट के तहत अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। आज यानी शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा और पौड़ी के बीच खेला जाना है। पौड़ी की टीम चम्पावत को हराकर फाइनल में पहुंची हैं। वहीं, अल्मोड़ा ने हरिद्वार को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...