अल्मोड़ा, मार्च 6 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक की मियाद प्रशासन ने एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 20 मार्च तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक हाईवे पर वाहन नहीं चलेंगे। इसे लेकर गुरुवार को डीएम आलोक कुमार पांडे की ओर से आदेश जारी किया गया है। क्वारब में दरक रही पहाड़ी लंबे समय से लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। बीते पांच माह से अधिक समय से रात के समय यहां वाहनों का संचालन ठप है। लगातार सुरक्षा उपाय के बाद भी पहाड़ी के दरकने का ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। हालत जस के तस बने रहने से प्रशासन को मजबूरन हाईवे पर रात के समय आवाजाही बंद करनी पड़ रही है। इससे पहले प्रशासन की ओर से पांच मार्च तक रात में वाहनों का संचालन बंद रखने के आदेश जारी किए थे। अब गुरुवार को डीएम की ओर से इसके लिए फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.