मेरठ, नवम्बर 19 -- पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार सुबह दो लोगों को कार से गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पौड़ी और सल्ट के सराईखेत से गांजा खरीदकर मेरठ ले जाने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान गजेंद्र शर्मा निवासी बहादुरपुर मुरादनगर और सौरभ निवासी हसनपुर कला मेरठ के रूप में हुई। कार से 25.300 किग्रा गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। कार को सीज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.