बागेश्वर, दिसम्बर 12 -- अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री कर्मचारियों ने एक बार फिर फैक्ट्री प्रबंधन को समझौते की याद दिलाई है। एक दिसंबर को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट की मध्यस्थता में तय हुआ था कि दस दिसंबर से फैक्ट्री को खोल दिया जाएगा। साथ ही बकाया धनराशि का भी भुगतान हो जाएगा। दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस है। फैक्ट्री कर्मी शांति लाल, गायत्री प्रसाद तथा सुरेंद्र लाल शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पूर्व में हुए समझौते का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को वार्ता के दौरान फैक्ट्री के प्रबंध निदेश्का के वार्ता के दौरान कहा था कि दस दिसंबर से फैक्ट्री चालू कर दी जाएगी, लेकिन दो दिन अधिक बीत जाने के बावजूद फैक्ट्री शुरू ...