अल्मोड़ा, जून 22 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। नगर के आठ केंद्रों पर रविवार को वन दरोगा भर्ती की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी केंद्रों में कुल 677 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन दरोगा की लिखित परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आरएएसजीजीआईसी, रैमजे इंटर कॉलेज, स्प्रिंग डेल्स स्कूल, एसएसजे लोअर, मिडिल व अपर कैंपस और विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे के बीच संपन्न हुई। सभी केंद्रों में कुल 2419 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1742 ने परीक्षा दी। वहीं, 677 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान केंद्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.