अल्मोड़ा, मार्च 4 -- जिले के विभिन्न केंद्रों में मंगलवार को इंटरमीडिएट मनोविज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि भौतिकी व जलवायु विज्ञान और कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 2104 में से 2088 ने परीक्षा दी। जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी जर्नाजन तिवारी ने बताया कि मनोविज्ञान में सभी पंजीकृत 68 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 1997 में से 1982 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कृषि भौतिकी व जलवायु विज्ञान में सभी पंजीकृत 19 और कृषि जंतु विज्ञान में 20 में से 19 ने परीक्षा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...