अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 165 छात्र-छात्राओं ने ड्राइंग और पेंटिंग विषय की परीक्षा दी। पहले दिन परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा। शनिवार से शुरू हुई परीक्षाओं के लिए प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की गई थीं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। पहले दिन उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट ड्राइंग और पेंटिंग विषय की परीक्षा हुई। जिले के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचीं। पंजीकृत सभी 165 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। एक भी छात्र अनुपस्थित नहीं रहा। संस्थागत में 156 और व्यक्तिगत में नौ छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा डॉ. रवि मेहता ने सचल दल के साथ मिशन इंटर कॉलेज रानीखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.