अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के हाथ रविवार रात बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने दो आरोपियों से 106 ग्राम स्मैक और एक किलो से अधिक अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार रात लोधिया से करबला तिराहे तक चेकिंग अभियान चलाया। रात करीब दस बजे करबला के पास दो युवक संदिग्ध हालात में मिले। पूछताछ की गई तो आरोपी 20 वर्षीय सिक्की खान निवासी सिरोली बरेली यूपी के पास से एक किलो 14 ग्राम अफीम मिली, जबकि दूसरे अरोपी 29 वर्षीय शुभम बिष्ट निवासी कंपाउंड माल रोड मल्लीताल नैनीताल से 106 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.