अल्मोड़ा, फरवरी 19 -- अल्मोड़ा। नगर व आसपास के क्षेत्रों मे गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही रिमझिम बारिश लगी हुई थी। अभी भी आसमान घने बादलों से घिरा हुआ है। बादल छाने और बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा हो गया है। बीते दिनों दिन में धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिल रही थी, लेकिन गुरुवार को बादल छाने से लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...