अल्मोड़ा, सितम्बर 25 -- अल्मोड़ा। यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण को लेकर गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार का पुतला फूंका। यूथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। पेपर लीक प्रकरणों से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार दोषियों को सजा देने में विफल है। नकल विरोधी काननू लागू होने के बाद भी दलालों के हौसले बुलंद हैं।यूथ कांग्रेस ने शीघ्र पेपर लीक प्रकरण के सभी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.